
अगर आप सोचते है कि बिहार के चूहे ही शराबी होते हैं तो आप गलत हैं। बिहार से एक हजार किलोमीटर दूर हरियाणा के फरीदाबाद के चूहे भी शराबी हैं। चूहे तो चूहे हैं, वो चाहे बिहार के हों या फिर हरियाणा के। फरीदाबाद के चूहे तो बिहार के चूहों से आगे निकल गए, शराब के साथ-साथ गांजा और अफीम जैसे मादक पदार्थ भी चट कर दिया।