BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 08:57 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

राउरकेला में सीएम नवीन पटनायक ने विश्व कप से पहले हॉकी स्टेडियम का किया उद्घाटन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2023, 4:03 PM IST
राउरकेला में सीएम नवीन पटनायक ने विश्व कप से पहले हॉकी स्टेडियम का किया उद्घाटन
Read Time:2 Minute, 41 Second

राउरकेला में सीएम नवीन पटनायक ने विश्व कप से पहले हॉकी स्टेडियम का किया उद्घाटन

एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस बार 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

कलिंगा स्टेडियम में 24, जबकि बिरसा मुंडा स्टेडियम में 20 मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम परिसर में स्टेडियम और हॉकी अभ्यास केंद्र दोनों को एफआईएच द्वारा स्तर-1 प्रमाणित किया गया है जो अपनी श्रेणी में सर्वोच्च है। स्टेडियम का नाम प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है।

ओडिशा सरकार ने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सीटेड (कुर्सी) हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम का निर्माण में बिना टैक्स के 261 करोड़ की लागत आई है।

पटनायक ने सुंदरगढ़, गंजाम, संबलपुर और राउरकेला में हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के मौके पर कहा, “यह ओडिशा के लिए बहुत खुशी और उत्सव का क्षण है। हम न केवल लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं, बल्कि हमने राउरकेला में दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम भी बनाया है।”

उन्होंने कहा, “यह नया ओडिशा है। मैं इसे सुंदरगढ़ के लोगों और हमारे देश के हॉकी खिलाड़ियों को समर्पित करता हूं। मैं वैश्विक हॉकी बिरादरी का यहां आने और इसकी भव्यता का अनुभव करने के लिए स्वागत करता हूं।”

पटनायक ने आगे कहा कि आने वाले वर्षो में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भारतीय हॉकी को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *