BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 12:35 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

कांग्रेस दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेगी : अनिल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2023, 4:12 PM IST
कांग्रेस दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेगी : अनिल
Read Time:2 Minute, 35 Second

कांग्रेस दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेगी : अनिल

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद कल सिविक सेंटर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित स्थायी समिति के होने वाले चुनावों का हिस्सा नही बनेंगे। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ समर्थन दिया है, जिसका सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव से दूरी बनाऐंगे। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को बहुमत दिया तो केजरीवाल अपना मेयर बनाए और दिल्ली की जनता की सेवा करें।”

आगे अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सदन में भाजपा और आम आदमी पार्टी के जन विरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने सदन में नाजिया दानिश को एमसीडी में कांग्रेस दल का नेता और शीतल को उपनेता और शगुफ्ता चौधरी को निगम में कांग्रेस पार्टी का चीफ विप लोकतांत्रिक प्रक्रिया के द्वारा नियुक्त किया है।

अनिल कुमार ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें 9 सीटों पर जीत दिलाई है। इसका हम सम्मान करते हैं। कांग्रेस पार्टी निगम सदन में जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा की मिलीजुली सत्ता की गलत नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनकर बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भाजपा और आम आदमी पार्टी की एकतरफा सोच के खिलाफ आवाज उठाती रही है। भविष्य में भी दिल्लीवालों के कल्याण और अधिकारों के लिए कांग्रेस अपनी विचारधारा के अनुरूप निगम सदन में और सदन के बाहर संघर्ष करेगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *