BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 07:55 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

जापान में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 463 लोगों की कोरोना से मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जनवरी 2023, 11:38 AM IST
जापान में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 463 लोगों की कोरोना से मौत
Read Time:2 Minute, 4 Second

जापान में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 463 लोगों की कोरोना से मौत

जापान कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में प्रतिदिन कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जापान में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 463 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, देश में शुक्रवार से कोरोना वायरस के 238,654 नये केस दर्ज किए गए। जबिक अकेले टोक्यो में 19,630 नए मामले दर्ज किए। टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार से बढ़कर 55 हो गई। जबिक पूरे देश में गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या 668 है। जापान ने शुक्रवार को 456 कोविड से संबंधित मौतों की सूचना दी थी, क्योंकि देश में केवल एक महीने के अंतराल में हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

दिसंबर 2022 में जापान ने कोविड के कारण रिकॉर्ड तोड़ 7,688 मौतें दर्ज की गई थीं, जो पिछली लहर के दौरान अगस्त में दर्ज 7,329 थी। मेनिची जापान के अनुसार, देश में कोरोना वायरस की आठवीं लहर की शुरुआत के साथ नवंबर से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 16 गुना अधिक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *