BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 02:26 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

कोविड-19 : भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 43 हुई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 मार्च 2020, 9:13 AM IST
कोविड-19 : भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 43 हुई
Read Time:3 Minute, 47 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में सोमवार को तीन नए मामलों की पुष्टि के साथ भारत में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। रविवार से कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें केरल के एनार्कुलम से एक, दिल्ली से एक, उत्तर प्रदेश से एक और जम्मू से एक मामले की पुष्टि की गई है।

कोरोना के इन 43 मामलों में केरल के शुरुआती तीन लोग भी शामिल हैं, जो फरवरी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब ये तीनों व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, “रविवार को केरल से रिपोर्ट किए गए पांच मामलों में से तीन परिवार के सदस्य हैं, जो इटली की यात्रा पर गए थे। इसके साथ ही दो उनके रिश्तेदार हैं, जो उन लोगों के संपर्क में आए थे। कोरोना से प्रभावित इस परिवार के अपने रिश्तेदारों से मिलने और कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने की भी सूचना है। इसलिए अब उनके संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक हवाईअड्डों पर 8,255 उड़ानों से कुल 8,74,708 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है, जिनमें 1,921 यात्रियों में रोग के लक्षणों की पहचान की गई है। इनमें से 177 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 33,599 यात्री निगरानी में हैं। कुल 21,867 यात्रियों ने अपनी निगरानी की अवधि पूरी कर ली है।

मंत्रालय ने लोगों से आग्रह किया है कि वे विभिन्न स्थानों पर की गई उनकी यात्रा के बारे में स्पष्ट रूप से बताएं और स्व-घोषणा पत्रों में विवरण को ठीक से भरें।

स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के मरीज का कोविड-19 के लिए नेगेटिव रिपोर्ट आई है। उन्होंने कहा कि अब तक देश में इस वायरस की वजह से कोई मौत नहीं हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति और संक्रमण से बचने के लिए भविष्य की तैयारियों की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा सचिव (एचएफडब्ल्यू) नियमित आधार पर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर क्या करना चाहिए और क्या नहीं (डू एंड डॉन्ट्स), खांसते समय सावधानी, बार-बार हाथ धोने और बड़े समारोहों से बचने की अपील की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *