BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 10:30 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  2. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  3. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  4. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  5. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  6. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  7. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  8. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  9. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  10. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  11. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  12. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  13. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां
  14. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  15. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक

राखी सावंत की शादी में कुछ भी फेक नहीं : वकील

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 जनवरी 2023, 11:26 AM IST
राखी सावंत की शादी में कुछ भी फेक नहीं : वकील
Read Time:2 Minute, 24 Second

राखी सावंत की शादी में कुछ भी फेक नहीं : वकील

मैसूर के बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के साथ राखी सावंत की शादी की चर्चा जोरों पर है। राखी ने जहां सार्वजनिक तौर पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस शादी को स्वीकार किया है वहीं आदिल इस बारे में कुछ भी शेयर करने से कतराते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, राखी की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने दावा किया कि यह शादी बिल्कुल कानूनी है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “यह बिल्कुल भी नकली शादी नहीं है। सबसे पहले निकाह किया गया और सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और उस निकाह को रजिस्टर्ड भी किया गया। एक उचित निकाहनामा है। निकाह करने के बाद मुंबई में एक प्रक्रिया है कि आपको अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में कराना होता है।”

“इसलिए राखी और आदिल ने नगर निगम में फॉर्म भरकर ऑफिस जाकर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने शादी का सर्टिफिकेट भी ले लिया। इस प्रकार, एक उचित निकाहनामा और विवाह प्रमाण पत्र है और मुझे नहीं पता कि आदिल शादी से इनकार या संकोच क्यों कर रहा है। शायद कुछ निजी कारण रहे होंगे।”

उन्होंने कहा, “राखी जो कुछ भी कह रही हैं और जो तस्वीरें साझा कर रही हैं, वे सभी वास्तविक हैं और इसमें कुछ भी अवैध या नकली नहीं है। यह सौ फीसदी कानूनी शादी है।”

राखी और आदिल की शादी 29 मई, 2022 को हुई थी। हालांकि, उन्होंने इसे छुपा कर रखा था।

यह एक निजी मामला था। उसने अपने निकाह के लिए इस्लाम भी कबूल कर लिया है।

उनके वकील ने कहा, “हां, राखी ने अपने निकाह के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया है और शादी के बाद उनका नाम राखी सावंत फातिमा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *