BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 10:32 AM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  2. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  3. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  4. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  5. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  6. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  7. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  8. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  9. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  10. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  11. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  12. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  13. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  14. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  15. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की संविधान के खिलाफ टिप्पणी भविष्य के लिए खतरनाक संकेत : सीताराम येचुरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 जनवरी 2023, 2:56 PM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की संविधान के खिलाफ टिप्पणी भविष्य के लिए खतरनाक संकेत : सीताराम येचुरी
Read Time:2 Minute, 32 Second

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की संविधान के खिलाफ टिप्पणी भविष्य के लिए खतरनाक संकेत : सीताराम येचुरी

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की संविधान के खिलाफ हालिया टिप्पणी को भविष्य के लिए ‘खतरनाक संकेत’ करार दिया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जयपुर में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने 1973 के केशवानंद भारती मामले में अपने फैसले से गलत मिसाल कायम की है।

सीताराम येचुरी ने जगदीप धनखड़ की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह न्यायपालिका पर अभूतपूर्व हमला है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने संसद की स्थापना की है और कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका अपने अधिकार और शक्ति संविधान से ही प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च है और बहुमत की निरंकुशता का प्रयोग करने वाली कोई भी सरकार हमारे गणतंत्र की मूल संरचना को कमजोर नहीं कर सकती है। माकपा नेता ने कहा कि उपराष्ट्रपति उसी संविधान की सर्वोच्चता पर सवाल उठा रहे हैं जिसके तहत उन्होंने पद संभाला था।

येचुरी ने समझाया कि संविधान की केंद्रीयता भारत की संप्रभुता को बनाए रखने में निहित है। येचुरी ने कहा कि लोगों की संप्रभुता को संवैधानिक योजना के सूत्र में किसी भी बिंदु पर प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि संविधान से प्यार करने वाले सभी लोगों को आने वाले खतरों से सावधान रहना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *