
बीजिंग, (आईएएनएस)| चीन के विभिन्न स्तरीय परोपकारी और रेड क्रॉस संगठनों को करीब 30 अरब चीनी युआन का सामाजिक चंदा मिला है। चीनी नागरिक मामला मंत्रालय के उप प्रमुख चान छंगफू ने 9 मार्च को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से 8 मार्च तक चीन के विभिन्न स्तरीय परोपकारी और रेड क्रॉस संगठनों को 29 अरब 29 करोड़ युआन का दान और करीब 52 करोड़ 20 लाख सामग्रियों की भेंट मिली। करीब 23 अरब 97 करोड़ 80 लाख युआन और 46 करोड़ 60 लाख सामग्रियों का अनुदान दिया गया है।
चान छंगफू ने कहा कि नोवेल कोरोना निमोनिया की महामारी फैलने के बाद विभिन्न स्तरीय परोपकारी संगठनों ने बहुत काम किए। लेकिन उनकी कार्य क्षमता फिर भी उन्नत करने की आवश्यकता है। निगरानी विभाग होने के नाते नागरिक मंत्रालय लगातार अनुभव बढ़ाएगा और परोपकार की क्षमता उन्नत करेगा।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)