BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 09:11 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

भारतीय स्टार्टअप्स से अब तक करीब 27 हजार कर्मचारियों की हुई छंटनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 मई 2023, 4:38 PM IST
भारतीय स्टार्टअप्स से अब तक करीब 27 हजार कर्मचारियों की हुई छंटनी
Read Time:2 Minute, 39 Second

भारतीय स्टार्टअप्स से अब तक करीब 27 हजार कर्मचारियों की हुई छंटनी

भारतीय स्टार्टअप्स में कम से कम 27,000 टेक कर्मचारियों ने पिछले साल से अब तक नौकरी खो दी है, और ये लिस्ट बढ़ रही है। प्रमुख स्टार्टअप न्यूज पोर्टल इंक 42 के आंकड़ों के अनुसार, 98 स्टार्टअप्स ने लगभग 26,868 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाई है, जिसमें एडटेक के यूनिकॉर्न भी शामिल हैं।

कम से कम 22 एडटेक स्टार्टअप्स ने अब तक 9,781 नौकरियों में कटौती की है।

2023 के पांच महीनों में लगभग 50 स्टार्टअप्स के भारत में 8,000 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, देसी वर्चुअल इवेंट्स प्लेटफॉर्म एयरमीट ने अपने लगभग 30 प्रतिशत या कम से कम 75 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान प्रदाता क्रेड के स्वामित्व वाले कॉरपोरेट एक्सपेंस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म हैप्पे ने पुनर्गठन अभ्यास के हिस्से के रूप में अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 35 प्रतिशत की कटौती की।

एक और देसी एडटेक स्टार्टअप टीचमिंट ने 70 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इससे पांच महीने पहले लगभग 45 कर्मचारियों को हटा दिया था।

चेन्नई स्थित एडटेक स्टार्टअप स्किल लिंक ने भी कर्मचारियों को निकाला।

वर्ष 2023 टेक कर्मचारियों के लिए अब तक सबसे खराब साल साबित हुआ है। लगभग 2 लाख टेक कर्मचारी – बिग टेक फर्मों से लेकर स्टार्टअप्स तक – को वैश्विक स्तर पर निकाला गया है। मेटा, बीटी, वोडाफोन और कई अन्य कंपनियों ने आने वाले महीनों में और कर्मचारियों की छुट्टी की घोषणा की है।

छंटनी ट्रैकिंग साइट लेऑफ्स के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक 695 टेक कंपनियों ने करीब 1.98 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *