BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:44 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

बिहार जन आंदोलनों की भूमि, एक बार फिर इतिहास बनाने की शुरूआत : ममता बनर्जी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जून 2023, 12:55 PM IST
बिहार जन आंदोलनों की भूमि, एक बार फिर इतिहास बनाने की शुरूआत : ममता बनर्जी
Read Time:2 Minute, 35 Second

बिहार जन आंदोलनों की भूमि, एक बार फिर इतिहास बनाने की शुरूआत : ममता बनर्जी

भाजपा विरोधी दलों की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने जमकर सियासी हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार से प्रारंभ हुआ आंदोलन अपनी परिणति तक पहुंचता है। बिहार में इससे पहले भी कई जन आंदोलन हुए हैं और आज एकबार फिर बिहार से इतिहास बनाने की शुरूआत हुई है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि महात्मा गांधी के भारत को ‘गोड्से का देश’ नहीं बनने देना है, इसलिए हमलोग एकसाथ आए हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं, हम एकजुट होकर लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तानाशाही की सरकार है। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि अगली बार अगर भाजपा जीतकर सत्ता में आई तो फिर चुनाव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि आज 17 दलों की बैठक हुई। इस बैठक में तीन चीज निकलकर आई- हम लोग एक हैं, हम लोग एक साथ लड़ेंगे, अगली बैठक शिमला में होगी।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बिहार की जमीन से जो इतिहास बनने जा रहा है, उसकी शुरूआत जम्मू-कश्मीर से हो चुकी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम किसी सत्ता या चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए इकट्ठा हुए हैं। हमारी कोशिश यह रहेगी कि हम गांधी के मुल्क को ‘गोड्से का मुल्क’ नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा कि जो मुल्क के अंदर हो रहा है और हमारे लोकतंत्र, संविधान, सेक्युलरिज्म पर हमला हो रहा है, उसकी प्रयोगशाला हमारा जम्मू-कश्मीर बन चुका है। इसकी शुरूआत जम्मू-कश्मीर से हुई है और पूरे मुल्क में वही हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *