BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 04:47 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से 21 लोगों की मौत, 10 लापता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जुलाई 2023, 6:00 PM IST
दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से 21 लोगों की मौत, 10 लापता
Read Time:3 Minute, 5 Second

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से 21 लोगों की मौत, 10 लापता

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि 10 लोग लापता हैं और नौ अन्य घायल हो गए। सबसे ज्यादा मौतें दक्षिण-पूर्वी प्रांत उत्तरी ग्योंगसांग से हुईं, जहां भूस्खलन और मकान ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सरकारी एजेंसियां देशभर में हुई क्षति का आकलन कर रही हैं। गोएसन बांध के ओवरफ्लो होने के कारण केंद्रीय काउंटी गोएसन के लगभग 6,400 निवासियों को निकाला गया है।

बांध के पास स्थित कई निचले गांवों में जलभराव हो गया और गांवों को जोड़ने वाली सड़कें और पुल टूट गए, जिससे कुछ निवासी अपने घरों में ही फंस गए।

देशभर में भारी बारिश जारी रहने के कारण 13 शहरों और काउंटियों में 1,002 घरों के कुल 1,567 लोगों ने शनिवार सुबह तक अस्थायी आश्रय की मांग की थी। इनमें से 1,114 लोग सुरक्षा चिंताओं के कारण घर नहीं लौट सके।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के इकतीस मामले सामने आए, जिनमें 10 भूस्खलन और छह सड़कें नष्ट होने के मामले शामिल हैं। जबकि, निजी संपत्ति को नुकसान के 71 मामले सामने आए, जिनमें 22 बाढ़ वाले घर भी शामिल हैं। देश भर के 13 शहरों और काउंटी में बिजली ब्लैकआउट की सूचना मिली।

जबकि अधिकांश स्थानों पर बिजली बहाल कर दी गई है, उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत के मुंगयोंग, येओंगजू और येचिओन में 8,300 से अधिक घरों में अभी भी बिजली नहीं है। बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचा है और सड़कें भी बह गईं।

राष्ट्रव्यापी, 97 सड़कें बंद हैं, जबकि 19 राष्ट्रीय उद्यानों में 384 रास्ते बंद हैं। कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन ने विशेष रूप से चुनचेओंग और जिओला प्रांतों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पूरे देश में 18 जुलाई तक और जेजू द्वीप में अगले वीकेंड तक भारी बारिश होने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि मौसम की स्थिति “गंभीर” खतरा पैदा करती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *