BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 10:46 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट, सायरन बजा
  2. पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोड नेम पर उठाए सवाल, कांग्रेस पार्टी ने किया किनारा
  3. पाकिस्तान का झूठ बेनकाब : गुजरांवाला में भारतीय ड्रोन गिराने का दावा फर्जी
  4. कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए सवाल, एनसीपी (एसपी) नेता काले बोले- ये सही समय नहीं
  5. भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्‍ली
  6. पाकिस्तान : लाहौर स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास सुनाई दी धमाके की आवाज
  7. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  8. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  9. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  10. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  12. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  13. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  14. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  15. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी

प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर में, भाजपा ने बताया- राजनीतिक पर्यटन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जुलाई 2023, 3:05 PM IST
प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर में, भाजपा ने बताया- राजनीतिक पर्यटन
Read Time:2 Minute, 44 Second

प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर में, भाजपा ने बताया- राजनीतिक पर्यटन

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को ग्वालियर आ रही हैं। वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। दूसरी तरफ भाजपा ने प्रियंका के प्रवास को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

फिर, सुबह 11.20 बजे ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।

प्रियंका गांधी के ग्वालियर प्रवास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी के तमाम बड़े नेता जुटे हुए हैं।

दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राजनीतिक पर्यटन पर मध्य प्रदेश आ रही प्रियंका गांधी को पहले कांग्रेस की राज्य सरकारों में हो रहे कुकृत्यों पर जवाब देना चाहिए। ग्वालियर आने के बजाए प्रियंका गांधी राजस्थान की बेटियों को निकम्मी कांग्रेस सरकार से बचाएं। यह भी बताएं कि वह छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के खिलाफ जनजाति छात्रों के नग्न प्रदर्शन पर मौन कब तोड़ेंगी ?

शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता महिलाओं को आयटम, बच्चे पैदा करने की मशीन और बेवकूफ कहकर लगातार अपमानित और तिरस्कृत करते हैं। प्रियंका गांधी बताएं कि क्या आप मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के कृत्यों पर ग्वालियर में माफी मागेंगी ?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *