BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:46 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

शाह ने मणिपुर के कुकी समुदाय के संगठनों से की बात, सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए कई जगहों का दिया विकल्प

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अगस्त 2023, 4:34 PM IST
शाह ने मणिपुर के कुकी समुदाय के संगठनों से की बात, सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए कई जगहों का दिया विकल्प
Read Time:2 Minute, 40 Second

शाह ने मणिपुर के कुकी समुदाय के संगठनों से की बात, सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए कई जगहों का दिया विकल्प

मणिपुर में लगातार बातचीत के जरिए शांति स्थापित करने और राज्य के दोनों समुदाय को मनाने की कोशिश में जुटे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के कुकी समुदायों के समूहों के साथ बातचीत कर दंगे में मारे गए कुकी समुदाय के लोगों को दफनाने पर जारी विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया।

सरकार के उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह और कुकी समुदाय के समूहों के बीच इस विवाद के समाधान को लेकर हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही और इसका नतीजा जल्द ही सामने आ सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान सरकार की तरफ से मणिपुर हिंसा और दंगे में मारे गए कुकी समुदाय के लोगों को दफनाने के लिए आधा दर्जन के लगभग जगहों का विकल्प दिया गया है। कुकी समुदाय के लोगों ने सरकार द्वारा दिए गए ऑप्शन पर गंभीरता से विचार करने का आश्‍वासन दिया है। सरकार को उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कुकी समुदाय के लोगों को दफनाने की जगह को लेकर चल रहा विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा।

दरअसल, यह बताया जा रहा है कि मणिपुर में हुई हिंसा में मारे गए कुकी समुदाय के कई लोगों के शव अब तक इसलिए नहीं दफनाए गए हैं, क्योंकि कुकी समुदाय उन शवों को जिस जगह पर दफनाने की अनुमति मांग कर रहा है, मैतेई समुदाय वह जगह देने को तैयार नहीं है। मैतेई समुदाय उस जगह को अपने लिए पवित्र बताते हुए यह कह रहा है कि वहां पर वे त्योहार मनाते हैं, इसलिए वो जगह वे दफनाने के लिए नहीं दे सकते।

गृहमंत्री अमित शाह के स्तर पर सकारात्मक बातचीत होने के बाद अब इस समस्या का अंत जल्द होने की बात कही जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *