BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 03:07 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

चंद्रयान-3 का बजट ‘बार्बी’, ‘ओपेनहाइमर’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी मेगाबजट फिल्मों से भी कम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 अगस्त 2023, 12:48 PM IST
चंद्रयान-3 का बजट ‘बार्बी’, ‘ओपेनहाइमर’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी मेगाबजट फिल्मों से भी कम
Read Time:2 Minute, 48 Second

चंद्रयान-3 का बजट ‘बार्बी’, ‘ओपेनहाइमर’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी मेगाबजट फिल्मों से भी कम

भारत की ‘लुनर ब्लॉकबस्टर’ चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचा है। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का एकमात्र देश है।

इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की लागत 615 करोड़ रुपये है। अगर इसे यूएस डॉलर में बदला जाए तो यह 75 मिलियन डॉलर होता है। यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म ‘आदिपुरुष’ (बजट: 700 करोड़ रुपये) से सस्ती है।

मौजूदा समय में दुनियाभर की बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही दो हॉलीवुड फिल्मों – ग्रेटा गेरविग की ‘बार्बी’ ($145 मिलियन) और क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ ($100 मिलियन) से भी चंद्रयान-3 मिशन सस्ता है।

अंतरिक्ष यात्रा से प्रेरित फिल्म की बात करें तो रिडले स्कॉट की मैट डेमन-स्टारर ‘द मार्टियन’ (2015) 106 मिलियन डॉलर में बनाई गई थी।

चंद्रयान-3 किसी भी बोइंग विमान की औसत लिस्टेड प्राइस से भी सस्ता है। जिसके लिए एयर इंडिया ने हाल में ऑर्डर दिया है। इसमें 737 मैक्स (128.25 मिलियन डॉलर प्रत्येक), 787-9 (292.50 मिलियन डॉलर) और 777.9 (442.20 मिलियन डॉलर) शामिल है।

एयर-इंडिया ने इनमें से 220 विमानों का ऑर्डर दिया है। जिन 250 एयरबस विमानों का सौदा तय किया गया है अगर उनकी कीमतों पर नजर डालें तो भी चंद्रयान-3 सस्ता है।

प्रत्येक एयरबस 320 नियो की कीमत 110.60 मिलियन डॉलर है। चंद्रयान-3 की लागत एयरबस 321 नियो (129.50 मिलियन डॉलर) से भी कम है और ए350-1000 (366.50 मिलियन डॉलर) और ए350-900 (317.40 मिलियन डॉलर) की कीमत के एक चौथाई से भी कम है।

अगर इसरो के चंद्रयान-3 के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की बात करें तो यह रूस के असफल मिशन लूना 25 (अनुमानित 200 मिलियन डॉलर या 1,600 करोड़ रुपये से अधिक) से काफी कम है। वहीं, चीन की पहली चांग’ई प्रोब (1.4 बिलियन युआन या 219 मिलियन डॉलर) से भी कम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *