BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:19 AM
  • 39.06°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले जेपी नड्डा- मोदी सरकार ने यूपीए सरकार से दोगुने ज्यादा अंतरिक्ष मिशन को किया लॉन्च

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 अगस्त 2023, 1:09 PM IST
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले जेपी नड्डा- मोदी सरकार ने यूपीए सरकार से दोगुने ज्यादा अंतरिक्ष मिशन को किया लॉन्च
Read Time:5 Minute, 38 Second

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले जेपी नड्डा- मोदी सरकार ने यूपीए सरकार से दोगुने ज्यादा अंतरिक्ष मिशन को किया लॉन्च

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब कांग्रेस और भाजपा में इस कामयाबी का श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सफलता को प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता करार देने के साथ ही इसे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के विजन का प्रमाण बताते हुए कहा कि उन्होंने (नेहरू) इस बात पर जोर दिया कि साइंटिफिक टेम्पर ही एक स्वतंत्र राष्ट्र के विकास की भावना को आगे बढ़ा सकता है।

खड़गे ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए यह भी जोड़ा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विश्व शांति और भाईचारे को आगे बढ़ाने में विश्वास किया है।

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंद्रयान -3 की सफल और ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए इस मिशन से जुड़े देश के सभी वैज्ञानिकों एवं देश की जनता को बधाई देने के साथ-साथ देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गौरवान्वित होने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए यह कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देश सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

नड्डा ने अंतरिक्ष मिशन के मामले में यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार द्वारा शानदार काम किए जाने का दावा करते हुए कहा कि अपनी स्थापना के बाद से, देश की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने वाले कुल 89 लॉन्च मिशनों को अंजाम दिया है, जिसमें से 47 अंतरिक्ष मिशन मोदी सरकार के 9 वर्षों में लॉन्च किए गए हैं। इतने मिशन किसी भी सरकार में लॉन्च नहीं हुए। यह यूपीए की सरकार में लॉन्च मिशन की संख्या से लगभग दोगुना है।

नड्डा ने चंद्रयान-3 की सफल और ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए इस मिशन से जुड़े देश के सभी वैज्ञानिकों एवं देश की जनता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गौरवान्वित होने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन जिनके कुशल नेतृत्व में देश सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी अलग और अनोखी पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता के मंत्र पर खरा उतर रहा है। महज चार साल के अंतराल में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों और हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता के बिना संभव नहीं था।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है।”

नड्डा ने आगे कहा कि, “एक साथ 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित करना हो या सार्क देशों के लिए सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित करना हो, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसरो ने कई कीर्तिमान स्थापित किया है।

फाइनल स्टेज पर लैंडिंग में स्पीड काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन में अभूतपूर्व कार्य किया है। अंतरिक्ष क्षेत्र में हम अमेरिका, रूस और चीन की तुलना में काफी कम खर्च पर क्वालिटी सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।

हमारा मंगलयान मिशन काफी सफल रहा। मंगलयान अपने लाइफ स्पेन से ज्यादा चला। अब दुनिया स्पेस के क्षेत्र में हमें एक पॉवर के रूप में देख रहा है। अमेरिका ने भी अपने स्पेस मिशन में हमें शामिल करने के लिए आग्रह किया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *