BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:21 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी का तोहफा, रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में होगी मुफ्त यात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 अगस्त 2023, 12:45 PM IST
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी का तोहफा, रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में होगी मुफ्त यात्रा
Read Time:2 Minute, 48 Second

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी का तोहफा, रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में होगी मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं एवं बहनों को सरकार की ओर से शुभ उपहार भेंट किया है। सीएम ने प्रदेशभर में यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का आदेश दिया है।

इस आदेश के बाद निश्चित समयावधि में प्रदेश में कहीं भी जाने के लिए महिलाओं को रोडवेज का टिकट नहीं लेना होगा, जबकि सिटी के अंदर भी सिटी बसों में उनका किराया देय नहीं होगा।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के सुअवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को दिनांक 29 अगस्त की रात 12:00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने का शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है।

परिवहन निगम की सभी बसों में इस दौरान महिलाओं को किराया देय नहीं होगा। इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिले, इसके लिए प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वहीं नगरीय परिवहन निदेशालय ने भी निर्देश दिया गया है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन) में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबंधन पर्व पर 29.08.2023 की रात्रि 12:00 बजे से 31.08.2023 की रात्रि 12:00 बजे तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *