BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 02:09 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

प्रगनानंदा और उनके परिवार से मिले अनुराग ठाकुर, हिमाचली अंदाज में किया सम्मान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 सितंबर 2023, 3:31 PM IST
प्रगनानंदा और उनके परिवार से मिले अनुराग ठाकुर, हिमाचली अंदाज में किया सम्मान
Read Time:2 Minute, 2 Second

प्रगनानंदा और उनके परिवार से मिले अनुराग ठाकुर, हिमाचली अंदाज में किया सम्मान

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंदा से मुलाकात की। प्रगनानंदा ने हाल ही में अजरबैजान के बाकू में फिडे विश्व कप में उपविजेता का खिताब जीता है।

अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले प्रगनानंदा को सम्मानित किया। इस दौरान 18 वर्षीय जीएम के माता-पिता भी मौजूद थे।

केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रगनानंदा और उनके माता-पिता को हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानित किया और उनके जीवन, संघर्ष और तकनीक पर विशेष चर्चा की।

प्रगनानंदा से मुलाकात के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, “सबसे पहले मैं प्रगनानंदा को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है और बहुत छोटी उम्र में ग्रैंडमास्टर बने। इनको देखकर लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि वह चेस खेलें और अच्छा करें।”

हाल के दिनों में खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में किए गए बदलावों को देते हुए ठाकुर ने कहा, “आज भारतीय खिलाड़ी सभी टूर्नामेंटों में हर जगह हमारा परचम लहरा रहे हैं। आने वाले दिनों में भारत एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *