BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 10:33 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

मेरी गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक : चंद्रबाबू नायडू (लीड-2)

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 सितंबर 2023, 10:11 AM IST
मेरी गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक : चंद्रबाबू नायडू (लीड-2)
Read Time:3 Minute, 42 Second

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक’ है।

अमरावती, 9 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक’ है।

नंद्याल जिले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राज्य सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दौरान, नायडू ने कहा कि “अधिकारी उनके अवैध काम या उस मामले में शामिल होने के सबूत नहीं दिखा रहे हैं।”

नायडू ने दावा किया, ”मुझे निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मैं लोगों के मुद्दे उठा रहा हूं।”

टीडीपी सुप्रीमो को कौशल विकास निगम भ्रष्टाचार मामले में पुलिस उपाधीक्षक एम. धनंजयुडु के नेतृत्व वाली सीआईडी टीम ने शनिवार सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार किया।

इस बीच, पूरे आंध्र प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता राज्य भर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं।

हाल ही में अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में जनता के साथ बातचीत के दौरान नायडू, जो राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, ने दावा किया था कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

नायडू ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य की वाईएसआरसीपी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था, “आज या कल वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे।”

उन्होंने आह्वान किया था कि प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति को राज्य के लिए बलिदान देने और अत्याचारी शासन का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

नायडू ने दावा किया कि 45 वर्षों में किसी ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने की हिम्मत नहीं की, और कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत या साक्ष्य नहीं है।

उन्‍होंने कहा, दिवंगत मुख्यमंत्री  वाईएस राजशेखर रेड्डी ने कथित तौर पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे, लेकिन कोई नुकसान पहुंचाने में असफल रहे थे।

टीडीपी सुप्रीमो ने कहा था कि वह कभी समझौता नहीं करेंगे और कहा  कि न्याय मिलने तक उनकी यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने घोषणा की कि जो लोग अन्याय करेंगे वे समय की रेत में दफन हो जायेंगे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जनादेश मिलने वाला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *