BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 03:50 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

अभिषेक को हराकर मुनव्वर बने ‘बिग बॉस’-17 के विजेता, 50 लाख रुपये, ट्रॉफी और कार लेकर घर गए

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2024, 11:17 AM IST
अभिषेक को हराकर मुनव्वर बने ‘बिग बॉस’-17 के विजेता, 50 लाख रुपये, ट्रॉफी और कार लेकर घर गए
Read Time:3 Minute, 6 Second

मुंबई, 29 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन का रविवार की रात आयोजित सितारों से भरे ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर फारुकी को विजेता घोषित किया गया।

मुनव्वर, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर 61 लाख प्रशंसकों के साथ शुरुआत की और इस समय उनके 1.13 करोड़ प्रशंसक हैं, 50 लाख रुपये से अधिक की भारी राशि और एक हुंडई क्रेटा कार के साथ ट्रॉफी अपने घर ले गए।

घर के अंदर 105 दिन बिताने के बाद, जिसे सबसे कठिन स्थानों में से एक माना जाता है, मुनव्वर ने अन्य चार शीर्ष दावेदारों अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महशेट्टी के साथ स्थान बनाए रखा।

सलमान ने भी अभिषेक को बधाई दी और कहा कि उन्होंने वाकई अच्छा खेला।

बिग बॉस’ के घर में मुनव्वर को बादशाह, रफ़्तार, एमीवे बंटाई, गणेश आचार्य, करण कुंद्रा, एमसी स्टेन और प्रिंस नरूला जैसे कई सेलिब्रिटी दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन मिला।

शीर्ष 5 प्रतियोगियों को लोकप्रिय बॉलीवुड ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए भी देखा गया।

अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ ‘कभी खुशी कभी गम..’ के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया, अभिषेक को फिल्म ‘कबीर सिंह’ के ‘बेखयाली’ पर परफॉर्म करते देखा गया, अरुण ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और पूर्व प्रतियोगी के साथ डांस किया। मन्नारा ‘बेशरम रंग’ गाने पर अपना जलवा बिखेरा। फिर मुनव्वर ने ‘ट्विस्ट’ पर मन्नारा के साथ ठुमके लगाए।

17वें सीज़न के ग्रैंड फिनाले में अजय देवगन, आर.माधवन, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लाहिड़ी, ओरी, अब्दु रोज़िक, सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित नेने, अरबाज खान, सोहेल खान जैसी कई हस्तियां भी शामिल हुईं।

ग्रैंड फिनाले में विक्की जैन, सोनाली बंसल, सना रईस खान, ईशा मालविया, मनस्वी ममगई, नील और ऐश्‍वर्या भट्ट, रिंकू धवन, आयशा खान, तहलका, जिग्ना वोरा, नवीद सोले और समर्थ जुरेल जैसे पूर्व प्रतियोगियों ने भी भाग लिया।

ग्रैंड फिनाले को जियो सिनेमा पर तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

–बीएनटी न्यूज़

एसजीके

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *