BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 08:11 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया-रूस सैन्य सहयोग पर जताई चिंता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2024, 10:02 AM IST
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया-रूस सैन्य सहयोग पर जताई चिंता
Read Time:3 Minute, 30 Second

वाशिंगटन, 24 फरवरी (बीएनटी न्यूज़)। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल ने उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा को खतरे में पड़ सकती है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चो ने शुक्रवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यूक्रेन मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ब्रीफिंग के दौरान यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, “अगर उत्तर कोरिया उन्नत सैन्य तकनीक या तेल शिपमेंट हासिल करता है, तो इससे कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।”

उन्होंने कहा, ” दोनों देशों के बीच सहयोग यूएनएससी प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन हैं और हथियार अप्रसार व्यवस्था को कमजोर करते हैं।”

व्हाइट हाउस ने खुलासा किया है कि उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य उपकरण, युद्ध सामग्री और बैलिस्टिक मिसाइलें प्रदान कीं। इनमें से कुछ को 30 दिसंबर, 2 जनवरी और 6 जनवरी को यूक्रेनी लक्ष्यों पर दागा गया।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हथियारों के बदले प्योंगयांग रूस से सैन्य सहायता मांग रहा है, इसमें लड़ाकू विमान, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, बख्तरबंद वाहन, बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन उपकरण या सामग्री और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

चो ने कहा, “मेरी सरकार रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग से बहुत परेशान है।” “यूक्रेन में उत्तर कोरियाई युद्ध सामग्री और मिसाइलें देखी गई हैं, इससे यूक्रेन में युद्ध के और बढ़ने और लंबे समय तक चलने का भी खतरा है।”

चो ने कहा कि सुरक्षा परिषद के लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने मौलिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा, “मैं इस लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में कोरिया की प्रतिबद्धता की पुष्टि करना चाहता हूं।”

चो ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि एक ऐसे देश के रूप में जिसने 1950 के दशक में भी युद्ध का अनुभव किया था, कोरिया “बहुत अच्छी तरह से जानता है कि सैन्य आक्रामकता से पीड़ित होने का क्या मतलब है”।

–बीएनटी न्यूज़

सीबीटी/

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *