BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 06 अप्रैल 2025 12:21 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बाबू जगजीवन राम ने गरीबों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: पीएम मोदी
  2. मुंबई : राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का होगा अंतिम संस्कार
  3. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  4. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  5. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  6. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  7. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  8. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  9. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  10. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  11. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  12. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  13. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  14. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  15. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया

हिमाचल भवन को अटैच करने के मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले, ली जाएगी कानूनी राय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 नवंबर 2024, 11:45 PM IST
हिमाचल भवन को अटैच करने के मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले, ली जाएगी कानूनी राय
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़
शिमला। हिमाचल भवन को अटैच करने के मामले पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट से इस तरह के कई फैसले आते रहते हैं। कई आर्बिट्रेशन के मसले हैं, जिसमें सरकार पर लायबिलिटी रहती है। इसको लेकर सरकार सुप्रीम कोर्ट जा सकती है या फिर कानूनी राय ली जाएगी, इसमें हम यह तय करेंगे कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

वहीं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी इस विषय पर राजनीति नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर हर मामले में राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जंगी थोपन पावर प्रोजेक्ट के मामले भी ऐसा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह कोर्ट के मसले हैं और जयराम से आग्रह है कि वह हर मामले पर राजनीतिक अवसर तलाशना बंद कर दें, क्योंकि इससे उन्हें कुछ प्राप्त होने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति अपनी जगह है और कानून मसले अपनी जगह हैं।

उन्होंने जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें केंद्र सरकार से हिमाचल को सहयोग दिलाना चाहिए। लेकिन, वो इन मामलों में मौन धारण कर लेते हैं। उन्हें ऐसे विषयों पर राजनीति करने के बजाय हिमाचल के हितों के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि प्रदेश में विकास सुनिश्चित हो सके।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश जारी किया, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लगभग 150 करोड़ रुपये के बिजली ब‍िल का बकाया भुगतान करने में विफल रही है।

अदालत ने विद्युत विभाग के प्रधान सचिव को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने के लिए तथ्य-जांच करने का भी निर्देश दिया है।

अदालत का यह फैसला सुक्खू सरकार द्वारा 64 करोड़ रुपये चुकाने के पिछले आदेशों की अनदेखी करने के बाद आया है, जो अब ब्याज के कारण बढ़कर लगभग 150 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *