BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:06 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र चुनाव ताजा स्थिति : महायुति-एमवीए के बीच कड़ी टक्कर, भाजपा और शिवसेना को बढ़त

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 नवंबर 2024, 9:52 AM IST
महाराष्ट्र चुनाव ताजा स्थिति : महायुति-एमवीए के बीच कड़ी टक्कर, भाजपा और शिवसेना को बढ़त
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार, महायुति ने बढ़त बनाई हुई है तो एमवीए भी महायुति के करीब नजर आ रही है।

महायुति के प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है। रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि शिवसेना और एनसीपी ने तीन-तीन सीटों पर बढ़त बनाई है। इसके अलावा, महाविकास आघाड़ी में शामिल दल कांग्रेस और एससीपी 8 सीटों पर और शिवसेना उद्धव गुट ने पांच सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। हालांकि, कुल मिलाकर महायुति के साथ उनकी टक्कर काफी कड़ी बनी हुई है।

चर्चित नेताओं की बात करें तो बारामती से युगेंद्र पवार, बांद्रा ईस्ट से जीशान सिद्दीकी आगे चल रहे हैं। इन रुझानों के अनुसार महायुति के लिए राहत की खबरें आ रही हैं। दिंडोशी से संजय निरुपम फिलहाल पीछे चल रहे हैं, जबकि सुनील प्रभु यूबीटी ने उनकी तुलना में ज्यादा वोट प्राप्त किए हैं। भाजपा के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस अपने क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, भाजपा के अन्य उम्मीदवार गिरीश महाजन भी बढ़त बनाए हुए हैं।

इस बार के चुनाव में महाअघाड़ी और महायुति के बीच मुकाबला है। सत्ताधारी पार्टी महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है, वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं। महाअघाड़ी और महायुति, दोनों की तरफ से ही जीत के दावे किए जा रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। महाराष्ट्र में बहुमत का आंकड़ा 145 का है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *