BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 01:48 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

चुनाव नतीजों में साफ नजर आ रहा है पीएम मोदी का जादू : अजय आलोक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 नवंबर 2024, 3:44 PM IST
चुनाव नतीजों में साफ नजर आ रहा है पीएम मोदी का जादू : अजय आलोक
Read Time:2 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना में महाराष्ट्र में एनडीए और झारखंड में इंडी गठबंधन का पलड़ा भारी है।

महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन राज्य की 288 सीटों में से 224 पर बढ़त बनाए है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी गठबंधन सिर्फ 55 सीटों पर आगे है। इसके उलट झारखंड में इंडी गठबंधन राज्य की 81 सीटों में से 51 पर बढ़त बनाए है जबकि एनडीए को सिर्फ 29 सीटों पर बढ़त है।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनावों पर भी मतगणना हो रही है।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “केवल तर्कों से काम नहीं चलता, जादू भी जरूरी होता है। हमारे प्रधानमंत्री जब मैदान में आते हैं, तो तर्क के साथ जादू भी जोड़ देते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी का जादू साफ नजर आ रहा है। वायनाड में भी चुनाव हो रहे हैं, और वहां ‘भाईजान’ का मुद्दा है। प्रियंका गांधी वायनाड चुनाव में इसलिए गईं क्योंकि उन्हें ‘भाईजान’ की जरूरत थी। हमें विश्वास है कि हम वहां अच्छा करेंगे। वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह अजीब बात है कि जब प्रियंका गांधी वायनाड जा रही हैं तो उन्हें तुष्टिकरण नहीं माना जाता, लेकिन जब हम कहते हैं कि हम एकजुट रहेंगे, तो हमें तुष्टिकरण का आरोप झेलना पड़ता है। यह स्थिति सच है। चुनाव अब खत्म हो चुका है, लेकिन जो कटेंगे वही बंटेंगे। अगर हम एकजुट हैं तो हम सुरक्षित हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *