BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 11:18 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  2. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  3. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  4. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  5. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  6. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  7. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  8. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  9. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  10. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  11. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी
  12. बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून, दीदी करेंगी आपकी संपत्ति की रक्षा : ममता बनर्जी
  13. पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का दिया निमंत्रण
  14. आईपी कॉलेज पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, पुराने दिनों को किया याद, बोलीं- यहां की छात्राएं देश का नाम ऊंचा कर रहीं
  15. एनसीआर में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी, भीषण गर्मी बढ़ाएगी परेशानी

जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के पास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 नवंबर 2024, 10:43 PM IST
जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के पास
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

जेद्दा। एक करोड़ के बेस प्राइस वाले जितेश शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में रविवार को 11 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

जितेश शर्मा के लिए लखनऊ और चेन्नई में जंग हुई। दिल्ली भी रेस में आ गई और अब भिड़ंत दिल्ली और लखनऊ के बीच है। दिल्ली 4.40 करोड़ के दांव पर आगे है। लेकिन अचानक इस भिड़ंत में बेंगलुरु भी दाखिल हो गई है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच जंग जारी है और जितेश पर 5 करोड़ से अधिक का दांव खेला जा चुका है। चेन्नई भी रेस में आ गई है बेंगलुरु ने 6 करोड़ की बोली लगाई है। बेंगलुरु ने सात करोड़ की बोली लगाई है। पंजाब ने आरटीएम का उपयोग कर लिया है। बेंगलुरु ने 11 करोड़ का दांव खेला है और पंजाब ने मना कर दिया। जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

हेज़लवुड को 12.50 करोड़ में बेंगलुरु ने ख़रीदा

तेज़ गेंदबाज़ों के सेट में पहले खिलाड़ी जॉश हेज़लवुड हैं और कोलकाता और लखनऊ के बीच जंग चल रही है। लखनऊ और कोलकाता के बीच यह भिड़ंत अब 8 करोड़ के पास पहुंच गई है। हेज़लवुड की पुरानी टीम भी अब रेस में आ गई है और वह हेज़लवुड के लिए 9 करोड़ तक पहुंच गई है। हेज़लवुड पर बेंगलुरु ने 10 करोड़ का दांव खेला लेकिन मुंबई भी 10.25 करोड़ की बोली के साथ रेस में शामिल। अब यह भिड़ंत मुंबई बनाम बेंगलुरु की हो गई है। हेज़लवुड की क़ीमत 12.50 करोड़ तक पहुंच गई है और हेज़लवुड 12.50 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

किशन को हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में ख़रीदा

इशान किशन के लिए पंजाब और मुंबई में जंग जारी है। और फिर दिल्ली भी इस रेस में शामिल हो गई है। बोली 4 करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली और पंजाब में जंग जारी है और किशन के लिए बोली अब 8.50 करोड़ तक पहुंच गई है। बोली धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है लेकिन किशन अब 10 करोड़ के पास पहुंच चुके हैं। दिल्ली ने 9.75 करोड़ का दांव खेला है। और पंजाब ने 10 करोड़ का दांव खेला है और अब रेस में सनराइज़र्स हैदराबाद भी शामिल हो गई है और किशन 11.25 करोड़ में सनराइज़र्स हैदराबाद के हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *