BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 05:48 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

संभल हिंसा : डीएम ने बताया कहां की गई नारेबाजी, अब तक 25 लोग गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 नवंबर 2024, 10:27 PM IST
संभल हिंसा : डीएम ने बताया कहां की गई नारेबाजी, अब तक 25 लोग गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संभल हिंसा के बारे में और वहां की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। एसपी कृष्ण कुमार का कहना है कि गोली किसने चलाई है, यह अभी जांच का विषय है। संभल के डीएम ने नारेबाजी का खंडन किया।

एसपी कृष्ण कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि 315 बोर की बंदूक से लोगों की मौत हुई है। फॉरेंसिक का निर्णय है, चारों गन शॉट हैं।”

गोली किसकी तरफ से चलाई गई। इस सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि यह जांच का विषय है। दंगा भड़काने का प्रयास किया गया था। किस व्यक्ति ने किस परिस्थिति में किसको गोली मारी, दंगाई आपस में लड़ रहे थे तब गोली मारी गई, इस सब की जांच की जा रही है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डीएम राजेंद्र पेंसिया ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिया हैं। सभी तथ्य समय-समय पर सामने रखे जाएंगे। सही चीजें प्रोसीजर से करनी जरूरी हैं। सच सामने आना जरूरी है, जल्दबाजी जरूरी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जब डीएम राजेंद्र पेंसिया से पूछा गया कि सर्वे में कितने लोगों के आने की अनुमति थी, तो उन्होंने कहा, “सर्वे टीम एडवोकेट कमिश्नर को तय करनी थी। हमें और कप्तान साहब को केवल सुरक्षा देनी थी। जितने लोगों के लिए इंतजामिया कमेटी और जफर साहब ने अनुमति दी उतने लोग अंदर गए थे।”

एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें लोग धार्मिक नारेबाजी करते हुए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सुबह 10.15 बजे के बाद जब चारों और से भीड़ पथराव कर रही थी, तब जो अन्य समुदाय के लोगों को जामा मस्जिद के सामने वाली गली के रास्ते निकाला गया था। धार्मिक नारेबाजी का वीडियो आते समय का नहीं है, जाते समय का है। जब वे सुबह 10.15 बजे के आसपास जा रहे थे वह वीडियो उस समय का है। वीडियो फुटेज सर्थल चौकी से आगे के हैं। हो सकता है इन लोगों को कुछ लोगों ने देखा हो और उनके साथ नारेबाजी करते हुए फिर उन्होंने कोतवाली की तरफ प्रस्थान किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *