BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:21 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

देश के संविधान की 75वीं वर्षगांठ, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 नवंबर 2024, 10:03 PM IST
देश के संविधान की 75वीं वर्षगांठ, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। एक वीडियो संदेश के जरिए संविधान के ताकत का मतलब समझाया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

पीएम मोदी ने इस खास मौके पर करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हमारा संविधान ही हमारी ताकत है।

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोगों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “सभी भारतवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संविधान ने एक नये भारत के निर्माण की आधारशिला रखी है। आज हमारा देश एक विकसित, सशक्त और स्वाभिमानी भारत के निर्माण के मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। संविधान दिवस के इस पवित्र अवसर पर मैं बाबा साहेब अंबेडकर समेत उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं, जिन्होंने भारतीय संविधान की रचना में अपना योगदान दिया है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट पर लिखा, “‘संविधान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आज भारत पूरे उत्साह से संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान के सभी शिल्पियों के योगदान को चिरस्मरणीय बनाने के लिए मोदी जी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की। भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है, जो हर व्यक्ति के लिए न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र देता है। हमारा विश्वास है कि संविधान सिर्फ मंचों पर दिखाने की एक पुस्तक नहीं, बल्कि पूर्ण श्रद्धा से आत्मसात कर सार्वजनिक जीवन में अपना सर्वोच्च योगदान देने की कुंजी है। आइए! इस संविधान दिवस पर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *