BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 07:29 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

खेल मंत्री ने ‘विकसित भारत’ को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 नवंबर 2024, 11:47 PM IST
खेल मंत्री ने ‘विकसित भारत’ को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को शहर के कमला नेहरू कॉलेज में ‘विकसित भारत एंबेसडर – युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम में भाग लिया और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

छात्रों के साथ एक सत्र में, मंडाविया ने स्वतंत्रता के 100वें वर्ष (2047) तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर अपनी सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी और बताया कि देश की प्रगति और विकास में युवा कैसे योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “इसे हासिल करने के लिए, हमें अपने युवाओं को अधिक महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और दूरदर्शी बनाना होगा, उनकी आकांक्षाओं को विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ना होगा।”

युवा नेता संवाद – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के बारे में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पारंपरिक आयोजन के बजाय, इसमें व्यापक पैमाने पर भागीदारी होगी। इसमें 3,000 चयनित युवाओं को दिल्ली के भारत मंडपम में सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार शेयर करने का विशेष अवसर मिलेगा। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय युवा आइकन महोत्सव में शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा, “यह पहल युवाओं को नेताओं और रोल मॉडल से जुड़ने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगी, जिससे उन्हें देश के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अधिकार मिलेगा।”

मंडाविया ने एमवाई भारत प्लेटफॉर्म पर “विकसित भारत युवा नेता संवाद” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पहले चरण के शुभारंभ की भी घोषणा की और युवाओं से इसमें भाग लेने का आग्रह किया।

मंडाविया ने कहा, “कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है, युवाओं को हर अवसर को आत्मविश्वास के साथ भुनाने के लिए आगे आना चाह‍िए।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समर्पण के साथ किए जाने वाले सबसे छोटे प्रयास भी सफलता प्राप्त करने और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *