BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 11:18 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ब्लैकआउट और सायरन के बीच भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हवाई हमले को किया नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी
  2. सर्वदलीय बैठक : भारतीय एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी- सूत्र
  3. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट, सायरन बजा
  4. पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोड नेम पर उठाए सवाल, कांग्रेस पार्टी ने किया किनारा
  5. पाकिस्तान का झूठ बेनकाब : गुजरांवाला में भारतीय ड्रोन गिराने का दावा फर्जी
  6. कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए सवाल, एनसीपी (एसपी) नेता काले बोले- ये सही समय नहीं
  7. भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्‍ली
  8. पाकिस्तान : लाहौर स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास सुनाई दी धमाके की आवाज
  9. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  10. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  11. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  12. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  15. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी

यह क्षण न केवल कांग्रेस, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का एक भावुक पल : पवन खेड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 नवंबर 2024, 3:05 PM IST
यह क्षण न केवल कांग्रेस, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का एक भावुक पल : पवन खेड़ा
Read Time:3 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर कहा कि आज का यह क्षण न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का एक भावुक क्षण है।

पवन खेड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हम सबने बचपन से टेलीविजन पर इंदिरा जी की हत्या के समय या फिर राजीव जी की हत्या के मौके पर गांधी परिवार के सदस्यों को एक कमाल की गरिमा का परिचय देते हुए देखा है। पूरा देश सिसकियां भर उठता था। मगर, देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाली अनुपम परंपरा के प्रतीक गांधी परिवार ने हमेशा देश को अपने निजी दुख से बड़ा माना।”

उन्होंने आगे लिखा, ”कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर आज पहली बार जब संसद सदस्य के रूप में शपथ ली, तब वह सारे दृश्य आंखों के सामने फिर से आ गए। आज का यह क्षण न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का एक भावुक क्षण है।”

वहीं, शपथ ग्रहण को लेकर संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ नहीं है। हम संविधान के उसूलों के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका गांधी संसद में देश के लोगों की, खासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी। उनका कुशल नेतृत्व, करुणा, साहस, शालीनता और दृढ़ संकल्प तथा संविधान के सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता, देश की जनता को लाभ पहुंचाएगा।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान वह भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरह हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी हुई थी। इसके अलावा प्रियंका गांधी केरल की पारंपरिक साड़ी कसावु में नजर आई। प्र‍ियंका गांधी वाड्रा के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के साथ-साथ उनकी मां सोन‍िया गांधी भी संसद पहुंची थी।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार के भारी मतों के अंतर से हराया। प्रियंका गांधी को 6,22,338 और सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले। जबकि, भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 1,09,939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *