BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 04:55 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

दिल्ली में ‘लॉ एंड आर्डर’ को लेकर केंद्र पर फिर बरसे अरविंद केजरीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 नवंबर 2024, 9:54 PM IST
दिल्ली में ‘लॉ एंड आर्डर’ को लेकर केंद्र पर फिर बरसे अरविंद केजरीवाल
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई गैंग दिल्ली में ऑपरेट कर रहे हैं और दिल्ली गैंगस्टर की राजधानी बनती जा रही है। लेकिन, केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने स्कूल, अस्पताल, सड़कें और बिजली ठीक करने की जिम्मेदारी पूरी की है। लेकिन, केंद्र सरकार और गृह मंत्री से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है। दिल्ली में हत्याएं और बम ब्लास्ट हो रहे हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था का यह हाल हो गया है कि आज हर कोई डरा हुआ है। लोगों को वसूली के फोन आ रहे हैं। महिलाओं की रेप कर हत्या की जा रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दुनिया में दिल्ली को ‘गैंगस्टर कैपिटल’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे वह साबरमती जेल से ऑपरेट कर रहा है और देशभर में उसके लोग रंगदारी मांग रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। गुजरात की जेल में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग कैसे चला रहा है?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने आतंक मचा रखा है। एक बात समझ नहीं आ रही कि लॉरेंस बिश्नोई बीजेपी शासित गुजरात की साबरमती जेल में बंद है तो वह जेल में रहकर अपनी गैंग कैसे चला रहा है? दिल्ली में अपराध चरम पर है, गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं। इस मामले में भाजपा चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को अपराध की राजधानी बना दिया है। दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं और व्यापारियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हर तरफ लोग खौफ और दहशत में जी रहे हैं। दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था से महिलाओं और व्यापारियों में खौफ है। दस साल पहले जब हमें जिम्मेदारी मिली थी तो हमने स्कूल बनाए, कॉलेज बनाए, पानी, बिजली का इंतजाम किया। लेकिन, सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *