BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 02:22 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

भाजपा ने विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 दिसंबर 2024, 1:53 PM IST
भाजपा ने विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा
Read Time:2 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने राज्य स्तरीय नेतृत्व के खिलाफ बोलने के लिए भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पाटिल को जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य स्तरीय पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आपके निरंतर हमले और पार्टी निर्देशों की अवहेलना की खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही आप राजनीतिक और सार्वजनिक महत्व के सभी मामलों पर पार्टी के आधिकारिक रुख के विपरीत सार्वजनिक बयानबाजी सामने आई हैं। पार्टी विरोधी रुख अपनाने की खबरें मीडिया के साथ-साथ विभिन्न पार्टी मंचों पर भी आ रही हैं।

यह भी एक बड़ी चिंता का विषय है कि अतीत में कई बार कारण बताओ नोटिस जारी करने और आपके द्वारा अच्छे आचरण के आश्वासन के बावजूद, अनुशासनहीनता के कार्य बिना रुके जारी हैं। आपकी वरिष्ठता और पार्टी में लंबे समय से आपकी उपस्थिति को देखते हुए, केंद्रीय अनुशासन समिति ने आपके द्वारा पूर्व में प्रस्तुत स्पष्टीकरणों पर नरम रुख अपनाया है।

आपके द्वारा पार्टी नेताओं के खिलाफ लगाए गए झूठे एवं परोक्ष आरोप और राजनीतिक एवं सार्वजनिक महत्व के मामलों पर पार्टी के आधिकारिक रुख की अवहेलना, भाजपा के नियमावली के आर्टिकल 25 के ‘अनुशासन उल्लंघन’ के खंड (ए) एवं (एफ) में परिभाषित पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन करते हैं।

उनसे पूछा गया कि पार्टी को आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं करनी चाहिए। आपको अपना स्पष्टीकरण इस नोटिस की प्राप्ति से दस दिनों के भीतर देना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *