BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:03 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

ममता बनर्जी से बड़ा कोई नेता नहीं है : कीर्ति आजाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 दिसंबर 2024, 4:15 PM IST
ममता बनर्जी से बड़ा कोई नेता नहीं है : कीर्ति आजाद
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र द्वारा बंगाल को जानबूझकर बदनाम और परेशान किया जा रहा है।

राज्य को पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और सीएम ममता बनर्जी अकेले ही यह लड़ाई लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बड़ा कोई नेता नहीं है। उन्हें इंडिया ब्लॉक का नेता होना चाहिए। आने वाले समय में वह प्रधानमंत्री भी बनेंगी।

कीर्ति आजाद ने कहा कि जहां पर भाजपा की सरकार नहीं है और जितने भी राज्य विपक्षी हैं खासतौर पर बंगाल के साथ अन्याय हो रहा है। बंगाल में भाजपा की दाल नहीं गलती है। इसलिए यहां पर अन्याय और अत्याचार करते हैं। आवास योजना के पैसे हमारी सरकार ने दिए हैं। बुजुर्ग पेंशन के पैसे हमारे लोग दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से बंगाल के लिए बहुत सारी योजनाएं आनी चाहिए। लेकिन नहीं आ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, “जीएसटी का पैसा 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपये साल 2021 से नहीं दिया गया है। यह पैसा केंद्र का नहीं है, यह हमारे हक का पैसा है जो हमें मिलना चाहिए। विपक्ष की जितनी भी सरकारें हैं, उन्हें यह जानबूझकर पैसा नहीं देते हैं। लड़ना है तो सामने से लड़ो। लेकिन यह लोग पीछे से लड़ते हैं। 1925 में आरएसएस की स्थापना हुई। हिन्दू धर्म तो हजारों साल पहले का है।”

उन्होंने आगे कहा है कि डीएपी खाद रबी फसल (आलू, चावल) के लिए बहुत जरूरी है। इस खाद की कमी है। प्राइवेट कंपनियां नहीं मंगा रही हैं। क्योंकि उन्हें डीएपी खाद के लिए ज्यादा पैसा लग रहा है। सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

बता दें कि नवंबर माह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ग्रामीण आवास योजना के लिए केंद्र द्वारा तीन साल से पैसा नहीं दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *