BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 30 अप्रैल 2025 10:00 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  2. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  3. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  5. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  6. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  7. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  8. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  9. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  10. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  11. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  12. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  13. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  14. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  15. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 दिसंबर 2024, 10:06 PM IST
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शपथ ली। मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान समेत कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में मौजूद थे। बॉलीवुड हस्तियों में शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी समारोह में शामिल हुए।

महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में फडणवीस के नाम पर बुधवार को मुहर लगाई गई थी। इसके बाद, फडणवीस, शिंदे और पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी। उसने 288 में से 235 सीटों पर विजय हासिल की थी। यह परिणाम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बड़ा झटका लगा, जिसमें कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटें मिली थीं। गठबंधन सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) को सिर्फ 10 सीटें मिली थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *