BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:33 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

आलिया की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं खुशी कपूर, दिखाई झलक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 दिसंबर 2024, 11:57 AM IST
आलिया की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं खुशी कपूर, दिखाई झलक
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सात फेरे लेने को तैयार हैं। आलिया की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। रविवार को हुए हल्दी की रस्म में खुशी भी पहुंचीं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई। खुशी कपूर, आलिया की खास दोस्‍त हैं।

हल्दी की रस्म में शामिल हुई अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह खास दोस्त की हल्दी में मस्ती करती नजर आईं। ‘द आर्चीज’ अभिनेत्री के साथ फ्रेम में होने वाली दुल्हन आलिया कश्यप, दूल्हा बनने को तैयार शेन ग्रेगोइरे समेत अन्य दोस्त नजर आए।

पीले कलर की आउटफिट में खुशी बेहद खूबसूरत नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने हेयर स्टाइल के लिए ‘बन’ बना रखा था।

खुशी, आलिया की खास दोस्त हैं और वह शादी से पहले की रस्मों की भी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। हल्दी से पहले हुई रस्म की तस्वीर में शेन व्हाइट और रेड कलर के कुर्ते में जबकि आलिया रेड कलर की सूट में नजर आईं। खुशी ने अपने लिए पिंक कलर के कुर्ते में सिंपल लुक को चुना था।

अनुराग कश्यप की लाडली आलिया कश्यप एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अमेरिका के निवासी शेन बिजनेस मैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी। खुशी कपूर, आलिया की ‘बैचलर पार्टी’ के लिए थाईलैंड में भी नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर जोया अख्तर की फि‍ल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। टीनएज फिल्म में खुशी कपूर के साथ सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना भी लीड रोल में थे। खुशी कपूर आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक अनटाइटल्ड रोमांटिक-ड्रामा में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करेंगे और यह 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा उनके पास धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी ‘नादानियां’ भी है। इस फि‍ल्म में खुशी कपूर के साथ इब्राहिम अली खान और सुनील शेट्टी लीड रोल में हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *