BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:03 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

एकलव्य-द्रोणाचार्य बयान पर भड़के साधु-संत, बोले ‘राहुल गांधी हिन्दू विरोधी’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 दिसंबर 2024, 1:56 PM IST
एकलव्य-द्रोणाचार्य बयान पर भड़के साधु-संत, बोले  ‘राहुल गांधी हिन्दू विरोधी’
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एकलव्य-द्रोणाचार्य की कहानी सुनाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। राहुल गांधी के बयान ‘द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा’ को लेकर संत समाज बेहद नाराज है। संतों का कहना है कि ये हिंदू विरोधी टिप्पणी है।

अयोध्या धाम मणि रामदास छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयनदास ने राहुल गांधी को उनके बयान के लिए हिन्दू विरोधी बताया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी मूर्ख हैं। एकलव्य ने श्रद्धापूर्वक गुरु द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा के तौर पर अंगुठा दिया था। राहुल गांधी हमेशा देश द्रोह, धर्म द्रोह की बात करते हैं। उन्हें कठोर दंड दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी हिन्दुओं के ही नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी हैं। उन्हें किसी प्रकार से माफ नहीं किया जाना चाहिए। उनके पास एक ही काम है वह लगातार हिन्दू और राष्ट्र के विरोध में रहते हैं।

राम जन्म भूमि अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “राहुल गांधी हिन्दू विरोधी बात करते हैं। उन्हें पता नहीं है कि क्या बोलना है। वह कह रहे हैं कि दोणाचार्य ने एकलव्य का अंगुठा काटा। यह गलत है सरासर झूठ है। वह विपक्ष के नेता हैं उन्हें अपनी भाषा पर ध्यान देना होगा। जिस तरह का बयान उन्होंने लोकसभा में दिया है इससे हिन्दुओं का अपमान हुआ है इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बार-बार हिन्दुओं को अपमानित करने के लिए बयान देते रहते हैं।

महंत राजू दास ने कहा, “संसद भवन में जिस प्रकार से राहुल गांधी ने सनातन का अपमान करने का काम किया जिस प्रकार से द्रोणाचार्य और एकलव्य को बदनाम करने की साजिश की है। यह दुखद है। राहुल गांधी को ज्ञान नहीं है, उनको पढ़ना पड़ेगा उनको सनातन के बारे में जानना पड़ेगा। राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

बता दें, राहुल गांधी ने संविधान पर चर्चा के दौरान लोकसभा में शनिवार को कहा था, “जिस तरह से द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटकर उनका हुनर ले लिया था। भाजपा भी अग्निवीर योजना के तहत युवाओं का अंगूठा काट रही है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *