BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 11:17 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

कर्नाटक में एक और प्रसूता की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 4:06 PM IST
कर्नाटक में एक और प्रसूता की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Read Time:3 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

बेलगावी (कर्नाटक)। कर्नाटक से एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। बेलगावी शहर में हुई इस घटना को लेकर मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह मौत हुई है।

मृतक महिला की पहचान हुक्केरी कस्बे के पास गौड़ावाड़ा गांव की वैशाली कोटाबागी के रूप में हुई है। उसकी मौत रविवार को हुई।

परिवार ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मौत दवाओं के कारण हुई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक वैशाली को चार दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई थी और उसे हुक्केरी तालुक अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर के उपलब्ध न होने पर उसे बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीआईएमएस) में स्थानांतरित कर दिया गया।

वैशाली ने शनिवार को सिजेरियन सर्जरी से एक बच्ची को जन्म दिया। रविवार की सुबह वैशाली को सीने में दर्द हुआ और बाद में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसकी मौत हो गई।

परिवार ने अचानक हुई मौत पर अस्पताल के अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए शव सौंपने से इनकार कर दिया और बीआईएमएस स्टाफ के अनुरोध पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया।

बता दें कि मृतका ने पांच दिन पहले अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। परिवार ने मौत के मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने कहा कि वे मामले में आगे बढ़ने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कर्नाटक भाजपा ने राज्य भर में मातृ मृत्यु की रिपोर्ट को लेकर शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य की कांग्रेस नीत सरकार पर हमला बोला था।

विपक्ष के नेता आर. अशोक ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि महिलाएं सरकारी अस्पतालों में पैर रखने से डरती हैं। विधान परिषद में मातृ मृत्यु के बारे में बात करते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने देश में शक्तिशाली दवा लॉबी के सख्त नियमन की अपील की। ​​

उन्होंने कहा, “मैं यह बताना चाहता हूं कि दवा से संबंधित कानून मजबूत नहीं हैं। दवा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई का कोई इतिहास नहीं है।”

मातृ मृत्यु के मामले को कांग्रेस सरकार ने न्यायिक जांच के लिए सौंप दिया है। बेल्लारी, रायचूर और उत्तर और मध्य कर्नाटक के अन्य जिलों के सरकारी अस्पतालों से मातृ मृत्यु की घटनाएं सामने आई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *