BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:51 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  2. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  3. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  4. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  5. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  6. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  7. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  8. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  9. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  10. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  11. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  12. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  13. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  14. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  15. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर गड़बड़ी हुई : कर्ण सिंह दलाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 4:51 PM IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर गड़बड़ी हुई : कर्ण सिंह दलाल
Read Time:3 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह दलाल ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अनुसार सर्वे और पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन चुनाव परिणाम ने सबको हैरान कर दिया। कर्ण सिंह दलाल ने ईवीएम मशीनों और सरकार के अधिकारियों पर जनभावनाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।

कर्ण सिंह दलाल ने कहा कि ईवीएम एक कैलकुलेटर की तरह काम करती है, जिसका सही परिणाम कभी सामने नहीं आता। 5 अक्टूबर को मतदान के दिन जो वोट पड़े, उसकी जानकारी नहीं दी गई, बल्कि केवल प्रतिशत को अपडेट किया गया। 5 अक्टूबर को चुनाव के बाद 61.19 फीसदी वोट प्रतिशत था, लेकिन रात को 11:45 बजे अचानक यह प्रतिशत 65.65 फीसदी हो गया। कुल वोट प्रतिशत को 6.71 फीसदी बढ़ा दिया गया। यह चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने कहा कि पार्टी ने ईवीएम और चुनाव आयोग के अधिकारियों पर दबाव डालकर चुनाव परिणामों को अपनी मर्जी के मुताबिक बदला। भाजपा ने सिलेक्टेड एरिया में ईवीएम में गड़बड़ी की है और यह गड़बड़ी हरियाणा के 30 विधानसभा क्षेत्रों में हुई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 39.94% वोट मिले थे, जबकि भाजपा के पक्ष में दिखाए गए आंकड़े पूरी तरह से सही नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को चुनाव आयोग द्वारा बताए गए आंकड़े से अधिक वोट मिले हैं, जो कि वास्तविकता से मेल नहीं खाते। कर्ण सिंह दलाल ने आगे कहा कि उनके हल्के समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लंबे समय तक बंद रहे, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। इससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

कर्ण सिंह दलाल ने आगे कहा कि वह इस मामले को जनता के बीच लेकर जाएंगे और न्यायालय से भी उन्हें पूरी उम्मीद है। हम चुनाव आयोग के आंकड़ों का गहन निरीक्षण करने के बाद यह सब सामने लाए हैं, हम न्यायपालिका पर भरोसा रखते हैं। हम इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और इस मामले को लोगों तक पहुंचाएंगे। हरियाणा में भाजपा की सरकार जनादेश के खिलाफ है और यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव के दौरान गड़बड़ी और अधिकारियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ऐसे फैसले होंगे तो देश को बर्बादी से कोई नहीं बचा सकता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *