BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 06 अप्रैल 2025 01:35 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि
  2. बाबू जगजीवन राम ने गरीबों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: पीएम मोदी
  3. मुंबई : राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार का होगा अंतिम संस्कार
  4. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  5. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  6. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  7. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  8. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  9. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  10. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  11. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  12. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  13. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  14. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  15. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

परभणी हिंसा: राहुल गांधी मृतक सोमनाथ के परिवार से मिले, कहा- ये 100 प्रतिशत हिरासत में मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 11:12 PM IST
परभणी हिंसा: राहुल गांधी मृतक सोमनाथ के परिवार से मिले, कहा- ये 100 प्रतिशत हिरासत में मौत
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

परभणी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने मृतक सोमनाथ सूर्यवंशी और विजय वाकोडे को श्रद्धांजली दी। साथ ही उनके परिवारों से भी मुलाकात की। सोमनाथ सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी 15 दिसंबर को कथित तौर पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी।

हिंसा प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं अभी मृतकों के परिवार से मिला हूं। जिन लोगों को पीटा गया है उनसे भी मिला हूं। उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो और फोटो दिखाए। ये 100 प्रतिशत हिरासत में मौत (कस्टोडियल डेथ) का मामला है। पुलिस ने इनकी हत्या की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस को मैसेज देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला है।’

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि सोमनाथ को इसलिए मारा गया है क्योंकि वो दलित है। वो संविधान की रक्षा कर रहा था। आरएसएस की विचारधारा, संविधान को खत्म करने की विचारधारा है। हम चाहते हैं कि यह मामला तुरंत सुलझाया जाए। जिन लोगों ने यह किया है उनको सजा मिलनी चाहिए।

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैं साफ तौर पर बोल रहा है कि यहां लोगों को पीटा गया है और हत्या की गई है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के परभणी में 10 दिसंबर की शाम को बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी गई थी। परभणी के शंकर नगर निवासी सूर्यवंशी उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, परभणी जिला केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में रखे गए सूर्यवंशी को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां 15 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *