BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 09:26 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

भाजपा विधायक और फिल्म निर्माता मुनिरत्ना पर अंडे फेंकने का मामला, एफआईआर दर्ज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2024, 4:36 PM IST
भाजपा विधायक और फिल्म निर्माता मुनिरत्ना पर अंडे फेंकने का मामला, एफआईआर दर्ज
Read Time:3 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरू। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरू में भाजपा विधायक और फिल्म निर्माता एन. मुनिरत्ना नायडू पर अंडे से हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने बुधवार को घटना के समय मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, उन्होंने एक समूह द्वारा हमला करने के मामले में जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत में विधायक मुनिरत्ना ने कहा कि यह कृत्य उन पर हमला करने और उनकी हत्या करने की साजिश का हिस्सा था।

घटना के बाद विधायक मुनिरत्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए अंडों में एसिड और हानिकारक रासायनिक पदार्थ भरा हुआ था।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक मुनिरत्ना ने कहा था कि डॉक्टर्स ने उन्हें दवाइयां दी, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन पर फेंके गए अंडों में कोई एसिड था, तो उन्होंने कहा, “पुलिस विभाग कठपुतली की तरह काम कर रहा है और वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में विस्तार से बात करेंगे।”

इस घटना के बारे में बेंगलुरू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमंतरायप्पा ने कहा, “विधायक मुनिरत्ना एक बेकार व्यक्ति हैं और वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन पर बलात्कार के आरोप हैं और हनी ट्रैप के जरिए विरोधियों को एचआईवी संक्रमित करने की कोशिश करने का आरोप है। मामले को भटकाने के लिए उन्होंने यह नाटक किया।”

मुनिरत्ना पर हनी ट्रैप कर महिलाओं का शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप है। वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बात का पता चला कि कार्यक्रम में मुनिरत्ना आ रहे हैं तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले मुनिरत्ना की कार पर अंडे फेंकें और इसके बाद जब लक्ष्मीदेवी नगर इलाके में वे अपने समर्थकों के साथ पैदल चल रहे थे, तब उनके सिर पर भी अंडा मारा था।

इस बात से नाराज मुनिरत्ना कंटीरवा स्टूडियो के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने जब उनसे विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर वह माने और वहां से उठने को तैयार हुए। उनके वहां से जाने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस और हाथापाई होने लगी।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को वहां से खदेड़ा और मामले को शांत कराया था।

बता दें, फिल्म निर्माता से राजनेता बने मुनिरत्ना नायडू भाजपा के विधायक हैं। मुनिरत्ना पूर्व में कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 2021 से 2023 तक वह कर्नाटक के सांख्यिकी मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *