BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 06:02 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का किया शुभारंभ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2024, 9:36 PM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का किया शुभारंभ
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना/सीतामढ़ी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के प्रथम चरण के तीसरे दिन सीतामढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर इसकी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने रीगा चीनी मिल के संचालन कार्यों की जानकारी ली और मिल परिसर का जायजा लिया।

बताया गया कि इस चीनी मिल की स्थापना 1932 में की गई थी। इसके बाद 2021 में यह बंद हो गया। कर्नाटक की एक कंपनी ने इसे अधिग्रहित किया है।

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में इस मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विंटल है। इससे आसपास के कई जिले के गन्ना किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिले के लिए 236 करोड़ 60 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके तहत 141 करोड़ 12 लाख 92 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन तथा 95 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने सतुआही पोखर में दो हंसों के जोड़ा को भी छोड़ा तथा योग सह ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के निरीक्षण के दौरान इसे और खूबसूरत बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया।

उन्होंने जीविका दीदियों को 36 करोड़ 57 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस दौरान जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया।

सीतामढ़ी पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने बेलसंड प्रखंड अंतर्गत मधकौल टूटान स्थान का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री सह सीतामढ़ी जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद लवली आनंद भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *