BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

बिहार के राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, कहा- ‘यहां के लोगों की सेवा के लिए आया हूं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जनवरी 2025, 10:52 PM IST
बिहार के राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, कहा- ‘यहां के लोगों की सेवा के लिए आया हूं’
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल के रूप में गुरुवार को शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडप हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन ने आरिफ मोहम्मद खान को शपथ दिलाई। नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहे।

आरिफ मोहम्मद खान इससे पहले केरल के राज्यपाल थे और अब वह बिहार के नए राज्यपाल बन गए हैं। पद और गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही आरिफ मोहम्मद खान बिहार के 42वें गवर्नर बन गए हैं।

राज्यपाल ने शपथ लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास है। बिहार के लोगों में जबरदस्त क्षमता है। गौर करें तो बिहार के लोग पूरा देश चला रहे हैं। बिहार के लोगों में जो क्षमता है उससे बिहार बहुत आगे जाएगा।

उन्होंने बिहारवासियों और देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि मैं बिहार की सेवा के लिए यहां आया हूं। बिहार के लोगों की सेवा और कल्याण के लिए निरंतर काम करूंगा। राजद के अध्यक्ष लालू यादव से मिलने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों से पुरानी पहचान है, उनसे मिलने गया था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर चीज में राजनीति नहीं देखनी चाहिए।

इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी मां स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि की पर मुख्यमंत्री के पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत पहुंचे थे। आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री की माता की पुण्यतिथि के अवसर पर कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचे और परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *