BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:00 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

केजरीवाल के कथनी और करनी में अंतर, घोटालों का बनाया कीर्तिमान : कुलजीत सिंह चहल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2025, 10:58 PM IST
केजरीवाल के कथनी और करनी में अंतर, घोटालों का बनाया कीर्तिमान : कुलजीत सिंह चहल
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर कटाक्ष किया। इसे लेकर आप और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह चहल ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के कथनी और करनी के बीच अंतर हैं। केजरीवाल ने वादा किया था कि वह बड़ा घर या बंगला नहीं लेंगे, लेकिन उन्होंने क्या किया, ये सब जनता के बीच है। वहीं विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हर गरीब को पक्का घर मिल जाए, उसकी बात करते हैं।

केजरीवाल ने घोटालों का नया रिकॉर्ड बनाया है। जनता मन बना चुकी है कि चुनाव में आप सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। विश्व के लोकप्रिय नेता पीएम मोदी जनता के लिए हित के काम कर रहे हैं। वो गरीबों को घर और मुफ्त में राशन दे रहे हैं। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल को खारिज कर देगी।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल कोविड जैसी महामारी के समय शराब नीति बना रहे थे। वो जिन मोहल्ला क्लिनिक की बात करते हैं, आज वह मोहल्ला क्लिनिक शराबियों का अड्डा बन गए है। उन्‍होंने पांच सौ नए स्कूल खोलने का वादा क‍िया था, लेकिन एक भी नया स्कूल नहीं खोला। बीस नए कॉलेज खोलने का भी वादा क‍िया था, लेक‍िन एक भी नया कॉलेज नहीं खोला।

उन्होंने कहा कि छह रेवड़‍ियों का झांसा देकर वह 12 रबड़ी डकार गए। रबड़ियां डकार-डकार कर उन्हें जेल तक भी जाना पड़ा है। जनता उनसे 80 हजार करोड़ का जल बोर्ड घोटाला, शिक्षा के नाम पर क्लास रूम घोटाला, पीडब्ल्यूडी घोटाला पर सवाल पूछ रही है। समझ नहीं आता सरकार में घोटाला या घोटाले में सरकार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *