BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 01:01 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  2. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  3. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  4. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  5. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  6. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  7. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  8. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  9. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  10. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  11. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  12. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत
  13. हम भूख से मर जाएंगे, हमारे ऊपर लटके पानी के बम को निष्क्रिय करना होगा : पाक सीनेटर
  14. एप्पल के सीईओ को ट्रंप की खुली चेतावनी, ‘अमेरिका में आईफोन नहीं बनाने पर लगेगा 25 प्रतिशत टैक्स’
  15. पहलगाम, पुंछ का दौरा करने वाले राहुल गांधी एकमात्र राष्ट्रीय नेता : पवन खेड़ा

गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में दिखेगी रतन टाटा की जीवन यात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 7:49 PM IST
गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में दिखेगी रतन टाटा की जीवन यात्रा
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में झारखंड की पेश की जाने वाली झांकी में दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की जीवन यात्रा की झलक दिखेगी। इस झांकी में झारखंड की कला-संस्कृति और नारी सशक्तीकरण के विविध आयाम भी प्रदर्शित होंगे। झांकी के प्रारूप को केंद्र की मंजूरी मिल गई है।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड के लिए झारखंड समेत 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है।

झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि झांकी को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रारूप को चयन समिति ने सराहा है। इसका निर्माण कार्य 19 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम निर्धारित है।

यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब झारखंड की झांकी को राजपथ पर होने वाले परेड में शामिल किया गया है। झांकी में रतन टाटा की जीवन यात्रा एक एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। उनकी एक प्रतिमा भी होगी और इसके साथ झारखंड के टाटा नगर के औद्योगिक इकाइयों का विहंगम प्रारूप दिखेगा।

झांकी के अगले हिस्से में झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पढ़ाई करती बच्चियां दिखेंगी। इसके अलावा झांकी के चारों तरफ राज्य की सोहराई और कोहबर पेंटिंग की कृतियां दिखाई जाएंगी।

सोहराई पेंटिंग झारखंड का एकमात्र सांस्कृतिक उत्पाद है, जिसे जीआई टैग हासिल है। झांकी के साथ राज्य के कलाकारों का दल होगा, जो यहां की पारंपरिक नृत्य कला का प्रदर्शन करेगा।

2024 में दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर झारखंड में तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *