BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 21 मई 2025 08:58 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता
  2. आगामी आम चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी आवामी लीग : बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त
  3. महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
  4. पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: विदेश मंत्रालय
  5. गृह मंत्रालय की नई पहल ई-जीरो एफआईआर से अपराधियों को पकड़ने में आएगी तेजी : अमित शाह
  6. सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
  7. ऑपरेशन सिंदूर: ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी’, भाजपा ने जारी किया देशभक्ति गीत
  8. सीडीएस अनिल चौहान ने किया सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा, बढ़ाया जवानों का हौसला
  9. अपर्णा यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सराहा, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा
  10. स्वर्ण मंदिर पर हमले की कोशिश पाकिस्तान की आतंकी सोच की पराकाष्ठा : तरुण चुघ
  11. सरकारी शिष्टमंडल के चयन में सरकार ने तोड़ी संसदीय परंपराएं : पृथ्वीराज चव्हाण
  12. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘सिंदूर’ का सौदा होता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे
  13. प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘भाजपा उन लोगों से डरती है, जो उन्हें पसंद नहीं’
  14. पार्षदों ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? कमल भारद्वाज ने बताई वजह
  15. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : लोगों ने माना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी में है सशक्त फैसले लेने की क्षमता

लंदन की सूनी सड़क पर दिखीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं रास्ता मिल जाएगा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 9:22 PM IST
लंदन की सूनी सड़क पर दिखीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं रास्ता मिल जाएगा
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में लंदन छुट्टियां मनाने गई थीं। शिल्पा ने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया।

अभिनेत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने लंदन यात्रा की कुछ झलकियां साझा की। तस्वीरों में दमकता चमकता शहर दिखाई दे रहा है।

अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया। “अंधेरे को रोशन करो, और तुम्हें अपना रास्ता मिल जाएगा।”

कैप्शन के साथ उन्होंने कई हैशटेग का इस्तेमाल किया। जिसमें लिखा था लंदन डायरीज, जनवरी वाइब्स।

फिल्म ‘धड़कन’ की अभिनेत्री ने एक तस्वीर में अपने चमकीले गुलाबी स्वेटर का स्वैग दिखाया। स्वेटर के ऊपर अभिनेत्री ने एक सुंदर सा काले रंग का जैकेट भी पहना था। खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ससुर बाल कृष्ण कुंद्रा के जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था।

अभिनेत्री ने खुद को “दुनिया की सबसे भाग्यशाली बहू” कहा। अभिनेत्री ने उन्हें “सुपर ग्रैंडफादर”, एक प्यारे पिता और “सुपरर्रर्र से भी ऊपर” ससुर बताते हुए उनका आभार जताया था।

कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, “एक सुपर दादा, पिता और ‘सुपरर्रर्र से भी ऊपर’ ससुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पापा। आप हमेशा की तरह स्वस्थ और मुस्कुराते रहिए। हम आपसे प्यार करते हैं, और मैं दुनिया की सबसे खुशकिस्मत बहू हूं।

अपने पिता को बधाई देते हुए राज कुंद्रा ने भी एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन्हें अपना पहला हीरो बताया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “उस आदमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो मेरी जिंदगी में उतना ही ऊंचा स्थान रखता है जितना कि स्काइलाइन में बुर्ज खलीफा। लव यू, डैड।

शिल्पा और राज ने अपने बच्चों- बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ फिनलैंड में पंजाबी अंदाज में क्रिसमस मनाया था। कपल ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *