BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:36 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

दिल्ली में हुए गैंगवार को लेकर आम आदमी पार्टी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2025, 10:08 PM IST
दिल्ली में हुए गैंगवार को लेकर आम आदमी पार्टी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार और भाजपा पर हमलावर बनी हुई है। कोई भी घटना होती है तो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी के तमाम नेता भाजपा और केंद्र सरकार को इसके लिए दोषी बताने लगते हैं। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि एक ही जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है, वह भी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की, जो वह ठीक से नहीं निभा पा रही है।

दिल्ली के संगम विहार में रविवार की रात हुए गैंगवार को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अमित शाह जी, कृपया इसे रोकिए। आप लोगों ने दिल्ली का क्या हाल कर दिया। कुछ तो कीजिए? प्रधानमंत्री जी, अगर अमित शाह से नहीं हो पा रहा तो कोई काबिल गृह मंत्री दीजिए जो दिल्ली वालों को सुरक्षा दे सके।”

इस घटना को लेकर मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। बीती रात संगम विहार में गैंगवार की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि रोजाना खुलेआम गोलियां चल रही हैं। कल रात को संगम विहार में जो घटना हुई है, उसमें भी बता रहे हैं एक और आदमी को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को, गृहमंत्री को और भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की जनता ने एक काम दे रखा है कानून व्यवस्था ठीक करने का। कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल हो गया कि हर रोज चारों तरफ गोलियां चलती रहती हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो चुका है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कानून व्यवस्था तो बहुत बुरी हालत में है ही और निश्चित रूप से आने वाले समय में दिल्ली की जनता के साथ मिलकर दिल्ली को सुरक्षित हम बनाएंगे। क्योंकि यह भाजपा से संभल नहीं रहा है। हम ऐसी व्यवस्थाएं बनाएंगे जिससे कि दिल्ली और सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि अभी तक लगे सीसीटीवी से बहुत फायदे हुए हैं और भी बहुत सारी ऐसी चीज करेंगे जिससे दिल्ली की जनता को फायदा हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *