BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 03:50 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  2. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  3. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  4. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  5. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  6. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  7. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता
  8. पहलगाम हमले पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, कहा- ‘पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट’
  9. पहलगाम हमले के विरोध में चैंबर एंड बार एसोसिएशन ने किया पूर्ण बंद का आह्वान, महबूबा मुफ्ती ने किया समर्थन
  10. पहलगाम हमले पर आई विदेशी प्रतिक्रिया, अमेरिका, इजरायल और यूक्रेन ने जताया दुख
  11. पहलगाम हमला निंदनीय, आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारने और जड़ से खत्म करने की जरूरत : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
  12. पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार ने कहा, ‘हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग’
  13. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  14. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  15. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले मुल्क की ‘ब्रिक्स’ में एंट्री, बना 11वां देश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 जनवरी 2025, 1:31 PM IST
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले मुल्क की ‘ब्रिक्स’ में एंट्री, बना 11वां देश
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

साओ पाउलो। दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के औपचारिक समूह ब्रिक्स का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की ब्रिक्स समूह में एंट्री हो गई है।

इसी के साथ इंडोनेशिया ब्रिक्स का हिस्सा बनने वाला 11वां देश बन गया है। समूह के मौजूदा अध्यक्ष ब्राजील ने मंगलवार को ऐलान किया कि इंडोनेशिया ब्रिक्स समूह का पूर्ण सदस्य बन गया है।

ब्राजील ने कहा कि 2023 में जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में ब्लॉक के सदस्यों ने इंडोनेशिया की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। इसके बाद इंडोनेशिया को समूह में शामिल करने का फैसला लिया गया है।

ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इंडोनेशिया के ब्रिक्स में शामिल होने का स्वागत किया। इसमें कहा गया कि इंडोनेशिया और अन्य ब्रिक्स सदस्य वैश्विक शासन संस्थाओं में सुधार का समर्थन करते हैं।

ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ब्राजील सरकार ब्रिक्स में इंडोनेशिया के प्रवेश का स्वागत करती है। दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और आबादी वाले देश के रूप में इंडोनेशिया अन्य ब्रिक्स सदस्यों के साथ ग्लोबल संस्थानों में सुधार का समर्थन करता है।”

गौरतलब है कि ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने साल 2009 में ब्रिक्स का गठन किया था। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक्स समूह में जोड़ा गया था। पिछले साल 2024 में समूह का विस्तार ईरान, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब को शामिल करने के लिए किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *