BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 11:08 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

‘इंडिया ब्लॉक’ को कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है मजबूत : राशिद अल्वी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 12:20 AM IST
‘इंडिया ब्लॉक’ को कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है मजबूत : राशिद अल्वी
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के अकेले लड़ने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने गुरुवार को कहा कि ‘इंडिया ब्लॉक’ को कांग्रेस पार्टी ही मजबूत कर सकती है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा और कौन हारेगा, यह वक्त बताएगा। लेकिन मेरी राय है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस से बात करनी चाहिए थी। कांग्रेस का मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है और दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बननी चाहिए। मेरे हिसाब से कांग्रेस को दिल्ली के हालत पर विचार करना चाहिए। इंडिया को मजबूत करना चाहिए और कांग्रेस पार्टी ही ऐसा कर सकती है। ‘इंडिया’ के दल आपस में लड़ते हैं, तो इससे गठबंधन कमजोर होगा।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस किसी धर्म की राजनीति नहीं करती और सबको साथ लेकर चलती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी देश के अंदर धार्मिक जज्बात को भड़काने का काम करती है और किसी हद तक आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल भी यही काम करते हैं। वो शाहीन बाग पर एक शब्द नहीं बोले। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस तरीके की राजनीति नहीं करती है।”

दिल्ली दंगे भड़काने के आरोपी उमर खालिद-शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, “उनका केस मैंने नहीं देखा है, लेकिन एक आदमी इतने लंबे समय से जेल में बंद है, उसको बेल न देने का क्या कारण है। वहीं, अब न्यायपालिका पर सवाल उठने लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्टा का जज जिस तरीके से बयान दे रहे हैं कि ये कठमुल्ला देश के खिलाफ हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट का एक जज कह रहा है कि मस्जिद में जय श्री राम बोलना सही है। न्यायपालिका ने खुद अपनी इज्जत कम कर ली है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *