BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 12:25 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  2. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  4. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  5. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  6. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  7. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  9. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  10. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  12. ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना की तारीफ की, बताया- ‘गर्व का पल’
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए 70 से अधिक आतंकी
  14. ऑपरेशन सिंदूर : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान को सबूत के साथ दिखाई औकात
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- एकजुट और मजबूत रहें

हरियाणा में भाजपा सरकार साबित हुई विफल, निगम चुनाव हम सिंबल पर लड़ेंगे : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 12:33 AM IST
हरियाणा में भाजपा सरकार साबित हुई विफल, निगम चुनाव हम सिंबल पर लड़ेंगे : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

सोनीपत। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को सोनीपत के खरखोदा में स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स में अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए नए चैंबरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला और नगर निकाय चुनावों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अपराध और नशे में हरियाणा ने बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से हरियाणा में विकास की रफ्तार ठप हो गई है और राज्य अब अपराध में नंबर वन बन चुका है। आजकल हरियाणा के अखबारों की सुर्खियां अपराध की खबरों से ही शुरू होती हैं। यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। सोनीपत समेत कई जिलों में बड़े विकास प्रोजेक्ट रुक गए हैं और राज्य सरकार के पास प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।

नगर निगम चुनावों को लेकर हुड्डा ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी की कमेटी द्वारा लिया जाएगा। हम नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के सिंबल पर उतरेंगे, यह फैसला पार्टी की कमेटी में लिया जाएगा। हरियाणा में भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। राज्य में विकास नहीं, बल्कि अपराध का ग्राफ बढ़ा है। भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। कांग्रेस ही राज्य में विकास की राह दिखा सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता, जबकि प्रत्येक सरकार की पहली जिम्मेदारी अपने नागरिकों को सुरक्षा देना होती है। भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में रोज 3-4 हत्याएं, 4-5 रेप और दर्जनों चोरी, लूट व डकैती की वारदातें होती हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के बारे में हुड्डा ने कहा कि दिल्ली की जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। दिल्ली की जनता का मन अब कांग्रेस की तरफ बन चुका है। कांग्रेस आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में एक मजबूत वापसी करेगी और चुनावों में जीत हासिल करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *