BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:04 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

लेबनान : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोसेफ औन का पहला विदेश दौरा, इस देश की करेंगे यात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 10:41 PM IST
लेबनान : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोसेफ औन का पहला विदेश दौरा, इस देश की करेंगे यात्रा
Read Time:4 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

बेरूत। लेबनान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोसेफ औन ने शनिवार को ऐलान किया कि वह सऊदी अरब का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के निमंत्रण पर हो रही है।

लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सऊदी क्राउन प्रिंस ने औन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह निमंत्रण दिया।

औन ने निमंत्रण स्वीकार किया और कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति के रूप में उनकी पहली विदेश यात्रा होगी, जिसमें लेबनान का समर्थन करने में सऊदी अरब की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

फोन पर बातचीत के दौरान, सऊदी क्राउन प्रिंस ने औन को राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने हाल के घटनाक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

लेबनान के पूर्व सेना प्रमुख औन को गुरुवार को लेबनान का 14वां राष्ट्रपति चुना गया। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में 128 संसदीय मतों में से 99 मत प्राप्त हुए।

उनकी जीत ने लेबनान में दो साल से ज़्यादा समय से चली आ रही राष्ट्रपति पद की रिक्तता को समाप्त कर दिया।

संसद सत्र के पहले दौर में औन दो तिहाई बहुमत या 86 वोट हासिल करने में नाकाम रहे। दो घंटे बाद दूसरे दौर में जीत के लिए 65 वोटों का साधारण बहुमत पर्याप्त था।

चुनाव के बाद, औन ने सांसदों के सामने शपथ लेने और उद्घाटन भाषण देने के लिए बेरूत शहर के संसद भवन में प्रवेश किया।

आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, औन ने ‘लेबनान की राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव की जरुरत’ को स्वीकार किया, और ‘कानूनी व न्यायिक सुधार के महत्व’ को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “न्यायपालिका में हस्तक्षेप निषिद्ध है, और अपराधियों या भ्रष्ट व्यक्तियों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। लेबनान में माफियाओं, ड्रग्स तस्करी या मनी लॉन्ड्रिंग के लिए कोई जगह नहीं है।”

लेबनान में राजनीतिक विभाजन के कारण 31 अक्टूबर, 2022 को पूर्व राष्ट्रपति मिशेल औन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति पद रिक्त हो गया। संसद 12 चुनावी सत्रों में देश के लिए राष्ट्रपति का चुनाव करने में विफल रही थी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 60 वर्षीय जोसेफ औन, [जो मिशेल औन से संबंधित नहीं हैं], को व्यापक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब का पसंदीदा उम्मीदवार माना जाता है। इन दोनों देशों का समर्थन इजरायल और लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने के संघर्ष के बाद लेबनान के पुनर्निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *