BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 01:59 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  2. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  3. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  5. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  6. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  7. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  8. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  9. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  10. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  11. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  12. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  13. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  15. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन

दिल्ली चुनाव : भाजपा ने तीसरी सूची की जारी, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 जनवरी 2025, 11:26 PM IST
दिल्ली चुनाव : भाजपा ने तीसरी सूची की जारी, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को एक उम्मीदवार की अपनी तीसरी सूची जारी की है। पार्टी ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा है।

करावल नगर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए मोहन सिंह बिष्ट ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नाम न होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। पार्टी ने करावल नगर से बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। पार्टी के इस कदम पर मोहन सिंह बिष्ट ने अपनी असहमति जताते हुए कहा था कि कपिल मिश्रा को उनकी जगह लाना पार्टी का गलत कदम है। उनकी नराजगी की खबरों के बीच भाजपा ने उन्हें अब मुस्तफाबाद से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने बीते शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी।

पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। जबकि हरीश खुराना को मोती नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुई प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने पिछले सप्ताह भी 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक पार्टी ने 59 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *