BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 07:30 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  2. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  3. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  4. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  5. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  6. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  7. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  8. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  9. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  10. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  11. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  12. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  13. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  14. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  15. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत

समाज के हर तबके के लिए मील का पत्थर साबित होगा नया कांग्रेस मुख्यालय : अलका लांबा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जनवरी 2025, 9:35 PM IST
समाज के हर तबके के लिए मील का पत्थर साबित होगा नया कांग्रेस मुख्यालय : अलका लांबा
Read Time:3 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मुख्यालय ‘इंदिरा गांधी भवन’ का उद्घाटन बुधवार को होने वाला है। यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि नया मुख्यालय सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि समाज के हर तबके के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

कांग्रेस मुख्यालय को लेकर दिल्ली चुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बताया, “140 साल बाद कांग्रेस को अपना मुख्यालय मिलने जा रहा है, जो ऐतिहासिक है। पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस की जीत का जश्न दिल्ली के इस मुख्यालय में मनाया जाएगा। यह मुख्यालय सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि देश के दलित, युवा, बेरोजगार सभी तबके के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि उनकी लड़ाई और उन्हें ताकत देने का काम यहां से होगा। यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने देश के पैसों से मात्र 10 साल में 500 मुख्यालय बनाए।”

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के खुलने से पार्टी नेताओं में बहुत उत्साह है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी के नए कार्यालय को कांग्रेस के लिए शुभ होने का दावा किया।

कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा, “पहले ही फैसला ले लिया गया था, कांग्रेस मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी भवन होगा। वहीं, दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जो पोस्टर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए, ये उनकी साजिश थी।”

नया कांग्रेस मुख्यालय देश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी इसका उद्घाटन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखी गई थी और अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ है। इस उद्घाटन समारोह में पार्टी के शीर्ष नेता जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 400 से अधिक नेताओं की उपस्थिति रहने वाली है।

पार्टी के मुताबिक 9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी भवन को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *